फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लेनदेन में युवक को जहर देकर हत्या का आरोप

लेनदेन में युवक को जहर देकर हत्या का आरोप

Mon, 02 Jul 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन में युवक को जहर देकर हत्या का आरोप
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पीपल में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके पीछे पांच हजार रुपये के लेनदेन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन



मृतक के भाई ने पड़ोसी गांव के दो लोगों के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पीपल निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र कुमार का पड़ोसी गांव ठलोआपुर निवासी दो युवकों से पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन



रविवार को आरोपी युवक देवेंद्र को बातचीत करने के लिए खेत की ओर ले गए थे। शाम को घर वालों को पता चला कि खेत पर देवेंद्र का शव पड़ा हुआ है। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के भाई ने दोनों युवकों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।



वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। मृतक को जिला अस्पताल में जहर खाने की अवस्था में भर्ती कराया गया था। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


परिजनों ने बताया कि लेनदेन के मामले में रविवार को आरोपी युवकों ने मृतक के साथ ज्योंति रोड पर मारपीट की थी। मामला औंछा गेट चौकी में पहुंचा था।


यहां आरोपी युवकों को पांच हजार रुपये दिलाकर चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष चौकी से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed