फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   निगम की कैबिनेट में गूंजा बंदरों का उत्पात

निगम की कैबिनेट में गूंजा बंदरों का उत्पात

Fri, 25 May 2018 08:56 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
निगम की कैबिनेट में गूंजा बंदरों का उत्पात
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। शुक्रवार को नगर निगम की कैबिनेट बैठक में पार्षदों ने बंदरों के उत्पात का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों से जल्द ही इससे निजात दिलाने को योजना तैयार करने को कहा। पार्षदों ने बैठक में सात अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई।
विज्ञापन


बंदरों के उत्पात से परेशान जनता की आवाज को पार्षदों ने कैबिनेट बैठक के माध्यम से अधिकारियों के सामने रखा। उन्हाेंने अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा अब तक बंदरों से मुक्ति को कार्य योजना न बनाया जाना अफसरों की लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल ने पार्षदों के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि जो कार्य योजना बंदरों की मुक्ति के लिए तैयार की गई थी उसमें हर माह लगभग तीन लाख खर्च होना था। चूंकि नगर निगम इतना बड़ा खर्चा वहन नहीं कर सकता है इसलिए वेटरनेरी विवि की सहायता से अन्य प्रस्ताव पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज वृंदावन के नाम परिवर्तन पर हरी झंडी मिल गई। जबकि पार्षदों को काम के लिए दो करोड़ बीस लाख के बजट की स्वीकृति, चौकी बाग बहादुर क्षेत्र में 15 लाख की लागत से नलकूप का निर्माण, रमणरेती, वराह घाट, गऊ घाट क्षेत्र में 15 लाख के काम को हरी झंडी मिल गई। बैठक में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, उपसभा पति हेमंत अग्रवाल, पार्षद रामदास चतुर्वेदी, राजेश सिंह पिंटू आदि ने प्रस्तावों पर विशेष जोर दिया।

22 गांवों में 44 नलकूपों को मिले 19 लाख
नगर निगम में शामिल हुए 22 गांवों में निगम द्वारा 44 नलकूपों का संचालन किया जा रहा है। इस पर प्रतिदिन 12.800 रुपये का खर्च आ रहा है। यह प्रयोग निगम ने 15 दिन के लिए किया था। आगे इसे जारी रखने के लिए निगम ने कैबिनेट बैठक में तीन महीने के लिए 18 लाख 89 हजार के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।

वृंदावन को मिला छह करोड़ का जनसुविधा केंद्र
वृंदावन में रंग जी मंदिर के पास जल्द ही छह करोड़ 35 लाख की लागत से जन सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। इस केंद्र पर जनता को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इस आशय का प्रस्ताव महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कैबिनेट की बैठक में रखा।


अधिकारी किसी काम के नहीं
पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सदन में खूब खिंचाई की। उन्होंने यहां तक कह डाला कि ये अधिकारी किसी काम के नहीं हैं। उनके इस कमेंट से अधिकारियों को पारा चढ़ गया और काफी देर तक कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed