{"_id":"5ac8fe664f1c1b051d8b530b","slug":"51523121766-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा तट पर होगा सघन पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा तट पर होगा सघन पौधरोपण
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
हेरीटेज पेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा राष्ट्रीय नदी गंगा के निर्मल एवं अविरल प्रवाह को सुगम बनाना होगा। गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले जनमानस के जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से संबंधित ग्रामों का समग्र विकास हेतु गंगा हरितिमा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गंगा के तटीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण कराकर नदी का कटान व मृदा क्षरण को रोकने, जल संरक्षण, योजनाओं से इन गांवों में समग्र विकास सुनिश्चित करना है।
शासन द्वारा प्रदेश के 27 जिलों में यह गंगा हरितिमा अभियान 16 सितंबर 2018 तक चलाया जाएगा। जनपद के 38 गांव गंगा के किनारे स्थित हैं। डीएम ने कहा कि गंगा नदी की धारा को स्वच्छ और निर्मल बनाने हेतु हम एक अच्छा संदेश देना चाहते हैं। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया है कि वन विभाग के कार्यालय स्टाफ द्वारा 50 डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। बैठक में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम न्यायिक मनीष कुमार रहे।