फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ठंड से कांपते बेघरों को घर उपलब्ध कराएगा निगम

ठंड से कांपते बेघरों को घर उपलब्ध कराएगा निगम

Tue, 02 Jan 2018 08:12 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
ठंड से कांपते बेघरों को घर उपलब्ध कराएगा निगम
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। ठंड से कांपते बेघरों को नगर निगम घर उपलब्ध कराएगा। निगम द्वारा ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है। उसको जल्द ही इसकी रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम शुरूआत में अस्थाई घर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


शासन ने नगर निगम को निर्देश दिया था कि वह ऐसे लोगों की रिपोर्ट सरकार को भेजे जिनके पास मकान नहीं है। निर्देश मिलते ही नगर आयुक्त के निर्देश पर जेई की टीमों ने नगरीय क्षेत्र में बेघरों की तलाश शुरू कर दी है। यह सर्वे इंजीनियरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। जो लोग सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर सोते हुए पाए जा रहे हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है। इस सर्वे को नगर निगम द्वारा एक सप्ताह के अंदर सरकार को भेजना था। अभी तक करीब 48 बेघरों को चिन्हित भी किया जा चुका है। इनमें से 24 बेघर वृंदावन और 24 ही बेघर मथुरा में चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन



नगर निगम की टीम द्वारा इनके नाम पता और पहचान पत्र भी प्राप्त किए जा रहे हैं। शासन द्वारा इस संबंध में एक प्रपत्र नगर निगम को भेजा गया है। नगर निगम द्वारा सभी बेघरों के बारे में इस प्रपत्र के आधार पर जानकारी जुटाई जाएगी। नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि बेघरों का सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही इनकी सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed