{"_id":"5a26d9294f1c1ba7678bfb98","slug":"51512495401-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी से 1.80 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी से 1.80 लाख रुपये लूटे
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/फरिहा। मुस्तफाबाद से तगादा वसूलकर घर को लौट रहे किराना के थोक व्यापारी से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 1.80 लाख की नकदी से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। सूचना मिलते परिजनों के साथ सीओ जसराना और थाना पुलिस पहुंच गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
थाना फरिहा के मोहल्ला रिक्शगंज निवासी राजीव उर्फ गुड्डालाल जैन पुत्र महेंद्र कुमार जैन की मुख्य बाजार में कस्बा के मुख्य बाजार में किनारा की थोक की दुकान संचालित करते हैं। मंगलवार को वह मुस्तफाबाद क्षेत्र से पैसे वसूलकर बाइक से धर्मेंद्र पुत्र नाथूराम के साथ वापस लौट रहे थे। उसकी बाइक थाना फरिहा क्षेत्र के नगला भादों मोड़ के पास पहुंची ही थी कि तभी अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया।
तीनोें के मुंह पर कपड़ा बंधा होने के कारण व्यापारी ने खुद की बाइक तेज की लेकिन अपाचे सवार बदमाशों ने बराबर से आते ही गाड़ी रोकने के लिए कहते हुए बैग छीनने का प्रयास किया। व्यापारी ने विरोध किया तो तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। बाइक को तेज चलाने पर गोली मारनी की धमकी दी। लूटपाट की घटना के बाद इस घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते सीओ जसराना संजय रेड्डी, थानाध्यक्ष फरिहा रनवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। इधर पीड़ित व्यापारी के साथ कस्बा के प्रमुख व्यापारी जितेंद्र कुमार जैन, नवीन कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सावन, डा. प्रभंजन जैन, भोले जैन, अनिकेत, गोपाल दास अग्रवाल, राघवेंद्र वार्ष्णेय के साथ कई व्यापारी थाने पहुंच गए।