फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जंक्शन पर सात मीटर चौड़े होंगे फुट ओवरब्रिज

जंक्शन पर सात मीटर चौड़े होंगे फुट ओवरब्रिज

Wed, 25 Oct 2017 08:03 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
जंक्शन पर सात मीटर चौड़े होंगे फुट ओवरब्रिज
demo pic - फोटो : demo
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर ट्रेन आने या ट्रेन पकड़ने की जल्दी में अब लोगों को आपस में धक्कामुक्की नहीं करनी पड़ेगी। एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए रेलवे जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। मथुरा जंक्शन से दक्षिण और पश्चिम तथा आसपास के जनपदों को रोजाना 120 से 130 ट्रेन गुजरती हैं। सुबह और शाम के वक्त सबसे ज्याद ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनोें के आने पर उतरने वाले हजारों यात्रियों को स्टेशन से बाहर आने व ट्रेन पकड़ने के लिए जाने तथा प्लेटफार्म को आपस में जोड़ने के लिए तीन मीटर चौड़ाई के फुटओवर ब्रिज है। गाड़ी पकड़ने की जल्दी में यात्री आपस में टकरा जाते हैं और जद्दोजहद करनी पड़ती है। अब इन फुट ओवर ब्रिज को चौड़ा कर सात मीटर किया जाएगा। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि विंडो निरीक्षण के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के जीएम एमसी चौहान ने प्लेटफार्म चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। साथ ही जीएम ने पलवल से आगरा तक बिछाई जा रही नई रेल लाइन के काम का विंडो निरीक्षण किया। इसमें मथुरा से पलवल तक चौथी व मथुरा से आगरा तक तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। विंडो निरीक्षण के दौरान मुख्य परिचालन प्रबंधक डीके सिंह, वरिष्ठ परिचालन निरीक्षक संदीप कुमार व डीआरएम आगरा रंजन यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed