{"_id":"59778c194f1c1b1f698b46c9","slug":"51501006873-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले पहुंच से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला करने वाले पहुंच से बाहर
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
police demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अडींग के पुलिस हमले के आरोपी को पकड़ने के लिए गोवर्धन पुलिस ने मथुरा-आगरा तक दबिशें दी। अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। दावा जरूर किया जा रहा है कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होेंगे।
बता दें कि रविवार की मध्यरात्रि में धान की फसल रोपाई के ठेके को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची यूपी 100 की मोबाइल एवं अडींग पुलिस पर एकजुट होकर दोनों पक्षों ने पथराव कर दिया था। इस हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और दो पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पुलिस ने 11 नामजदों एवं 10-15 अज्ञातों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया था।
गोवर्धन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को आगरा एवं मथुरा में आधा दर्जन स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन हत्थे कोई नहीं चढ़ सका। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि जल्द ही पुलिस हमले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।