{"_id":"5972373f4f1c1bf3368b46d6","slug":"51500657471-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक के बाहर नहीं है सुरक्षा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सिढ़पुरा पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता वृद्धा रामढकेली पत्नी मेवाराम निवासी सुभाष नगर दक्षिण का केनरा बैंक सिढ़पुरा में बचत खाता है। 17 फरवरी को बैंक ने गलत तरीके से भूपेंद्र नाम के खाताधारक के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब वृद्धा बैंक में अपनी पासबुक की एंट्री कराने गई तो बैंक प्रबंधक ने पासबुक की एंट्री नहीं कराई और अभद्रता की। इस मामले की शिकायत बैंक अधिकारियों से की। तब पासबुक में एंट्री हो सकी। जब वृद्धा ने घर जाकर अपनी पासबुक अपने पुत्र बृजमोहन को दिखाई तो उसमें 20 हजार रुपये की गलत ट्रांसफर एंट्री दिखाई दी। इस बात की शिकायत करने पुत्र बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक मैनेजर ने समस्या का समाधान नहीं किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद बृजमोहन अपर पुलिस महानिदेशक के यहां पहुंचे, जहां पूरे मामले की जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक ने सिढ़पुर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।