फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 gangsters of Agra on radar property to be confiscated new list being prepared in Commissionerate

UP: आगरा के 50 गैंगस्टर रडार पर, संपत्ति होगी जब्त...कमिश्नरेट में नई सूची हो रही तैयार

Fri, 27 Sep 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 09:56 AM IST
सार

आगरा के 50 गैंगस्टर की कमिश्नरेट में नई सूची तैयार हो रही है। इनकी संपत्ति जब्त की कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
50 gangsters of Agra on radar property to be confiscated new list being prepared in Commissionerate
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले 50 गैंगस्टर चिह्नित किए गए हैं। इनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। कमिश्नरेट में इनकी सूची तैयार की जा रही है। 2022 के बाद धीमी पड़ी कार्रवाई को फिर से रफ्तार देने की दिशा में यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि गैंगस्टर की सूची बनाई जा रही है। हाल में पुलिस ने कई अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ऐसे में कुख्यात सट्टेबाज, जुआरी, भूमाफिया, साइबर अपराधी, लूट, छिनैती करने वाले अपराधी, नकली दवाओं का कारोबार करने वाले अपराधी, नकली खानपान की वस्तुओं को व्यापार करने वाले व्यापारी, जिनके विरुद्ध ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही गैंग चार्ट तैयार होगा। अभी तक ऐसे 50 अपराधी चिह्नित कर लिए गए हैं। जिनकी संपत्ति को जब्त किया जाना है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन




 

अभी तक हुई कार्रवाई
1- विष्णु प्रकाश रावत, कहरई की 24.51 करोड़ की संपत्ति जब्त
2- राजेंद्र उर्फ रज्जो जैन (छत्ता) की 6.80 करोड़ की संपत्ति जब्त

3-अमित मित्तल पंचवटी ताजनगरी, 2.35 करोड़ की संपत्ति
4- किशन कुमार अग्रवाल, बल्केश्वर की 1.45 करोड़ की संपत्ति

5- चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता, कमला नगर की 1.28 करोड़ की संपत्ति
6- राकेश कुमार एत्मादपुर की 83.35 करोड़ की संपत्ति

7- अनिल सिंधी काला महल की 80 लाख की संपत्ति
8- संजीव कुमार गुप्ता आदर्शनगर की 37.94 करोड़ की संपत्ति

9- सूर्यकांत गुप्ता तेज नगर, की 67.95 लाख की संपत्ति
10- भाव सिंह फतेहाबाद की 5 लाख की संपत्ति

11- शिवराम फतेहाबाद की 60 हजार की संपत्ति
12- हेत सिंह फतेहाबाद 30 हजार की संपत्ति

13-मंटोला के आरिफ सटोरिए की 3.40 करोड़ की संपत्ति
14- सनी और सारिक अहमद की 3.5 करोड़ की संपत्ति

15- अली शेर व वसीमुद्दीन लोहामंडी की 1.36 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed