{"_id":"5cc1c6fcbdec225ef8018a07","slug":"41556203260-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट को लेकर नगर पालिका में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट को लेकर नगर पालिका में हंगामा
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। नगर में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल का संकट होने लगा है। पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट झेल रहे कमला नगर के वासियों ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे के बाद में जल विभाग से आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ और लोग घर लौट गए।
राजमार्ग के बाहरी किनारे पर स्थित कमलानगर, शिव बिहार कालोनी सहित अन्य बस्तियों में आगरा कैनाल के समीप बने नलकूप से पेयजल आपूर्ति होती है। एक पखवाड़े पूर्व पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे कालोनियों में पेयजल संकट पैदा हो गया था। वाशिंदों का कहना था कि पालिका द्वारा बिछवाई गई पाइप लाइन अच्छी गुणवत्ता की नहीं होने से संकट पैदा हो रहा है।
जलकल कर्मी एक स्थान से पाइप को सही करते हैं तो दूसरे स्थान से पाइप क्षतिग्रस्त हो जाती है। इससे पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है। कई बार पालिकाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ। इससे त्रस्त होकर चिलचिलाती दोपहरी में तमाम लो पालिका कार्यालय पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख। जल विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे। जेई हर्ष वर्धन ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। भगवती रोड स्थित मोहल्ला देवालय में तो पिछले एक माह से पेयजल ही नसीब नहीं हो पाया है।