{"_id":"5c74013ebdec224e0121e77c","slug":"41551106366-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की घोषणा पर ही प्रत्याशी का चयन करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की घोषणा पर ही प्रत्याशी का चयन करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अभी कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित नहीं करने जा रही है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि चुनावी कार्यक्रम जारी होने के बाद ही उम्मीदवार तय किया जाएगा। अभी फिलहाल संभावितों की सूची तैयार की जा रही है। मथुरा लोकसभा सीट के प्रभारी अशोक चौधरी ने बताया कि मथुरा में कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में है। उन्होंने जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से लोकसभा प्रत्याशियों से संबंधित बातचीत की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के दूत के रूप में ग्वालियर से आए पर्यवेक्षक अशोक चौधरी ने पहले शहर कांग्रेस और बाद मेें जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। दोनों स्थानों पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक सिंह चकलेश्वर, शह कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन, अनिल उपाध्याय, ठाकुर महाराज सिंह, दिनेश गौतम, शालू अग्रवाल, विक्रम वाल्मीकि, रमेश पंडित, शिव कुमार गौतम, महेश रावत, विनोद चतुर्वेदी, सेवा दल अध्यक्ष वैद्य मनोज गौड़, एनएसयूआई अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, मास्टर प्रताप सिंह, भूरी सिंह जायस, अब्दुल जब्बार, सुनील उपाध्याय आदि मौजूद थे।
तीन दिन में पहुंचे दो पर्यवेक्षक
तीन दिन में हाईकमान से आए दो पर्यवेक्षकों से कांग्रेसी कार्यकर्ता भ्रमित हो उठे हैं। दो दिन पूर्व एआईसीसी सचिव रोहित चौधरी को पार्टी ने पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था। सोमवार को अशोक चौधरी ने भी वही भूमिका निभाई। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का कहना है कि पर्यवेक्षक तो एक ही होना चाहिए।