{"_id":"5c2d008fbdec2256d743d392","slug":"41546453135-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धंस गई पुलिया, नाला ओवरफ्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धंस गई पुलिया, नाला ओवरफ्लो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पालिका की अनदेखी से शहर का मोहल्ला हुल्का गंदे पानी में डूब गया है। बिलराम गेट पर पुलिया धंस जाने से नाला ओवर फ्लो हो गया। गंदा पानी घरों एवं दुकानों में घुस गया है। पालिका ने पंपसेट के जरिए पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्रीय लोग परेशान दिखाई दिए। पीडब्ल्यूडी के अफसरों से पालिका के अधिकारियों ने पुलिया निर्माण के संबंध में बातचीत की, लेकिन हाल फिलहाल समस्या का समाधान होता दिख रहा।
बुधवार सुबह से ही मोहल्ला हुल्का में नाले नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। दोपहर तक पानी दुकानों एवं घर में घुसने लगा। कारण था कि बिलराम गेट की पुलिया ढस जाने से पानी दूसरी तरफ नहीं निकल पा रहा था। नाला ओवरफ्लो हुआ तो लोग परेशान हो गए।
जानकारी मिलने पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कर्मचारी व पालिका के संसाधन मंगा लिए। जेसीबी से चौक नाला खुलवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद पंपसेट लगाकर पानी निकालने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
पंपसेट में बार बार कूड़ा फंस जाने से पानी पूरी तरह नहीं निकल सका। मोहल्ले के लोग काफी परेशान दिखाई दिए। पुलिया निर्माण के संबंध में पालिका के अधिकारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मिले, लेकिन उन्होंने नई पुलिया निर्माण में असमर्थता जता दी।