{"_id":"5c1f8dd9bdec2256ec3cfcf0","slug":"41545571801-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से निपटने में अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से निपटने में अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता बरतें
विज्ञापन
कुपोषण (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता बरतें। कुपोषित बच्चों के माता पिता, परिवारों का राशन कार्ड, जॉब कार्ड प्राथमिकता पर बनवाएं। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। यह बातें डीएम प्रदीप कुमार ने कहीं।
विकास भवन के सभागार में रविवार को पोषण समिति की हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने नवंबर माह में ब्लाक सुल्तानगंज, किशनी से कोई भी बच्चा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती न कराने पर नाराजगी जाहिर की।
पोषण पुर्नवास केंद्र खाली रहने पर एमओआईसी, सीडीपीओ जिम्मेदार होंगे। किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की स्थिति ठीक न होने, पानी की टंकी सही न होने पर ग्राम प्रधान, सचिव जिम्मेदार होंगे। घिरोर ब्लाक में उपलब्ध कराए जा रहे हॉटकुक्ड का सत्यापन कराने को कहा। पोषण अभियान के तहत 2695 राशन कार्ड, 3248 जॉबकार्ड, 2563 शौचालय कुपोषित बच्चों की सूची संबंधित विभागों को भेजी गई है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके पांडेय, परियोजना निदेशक एससी मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार सहित संबंधित नोडल अधिकारी, सीडीपीओ, एमओआईसी मौजूद रहे।