फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   मंडी में जगह कब्जाने को लेकर भिड़े व्यापारी

मंडी में जगह कब्जाने को लेकर भिड़े व्यापारी

Tue, 18 Dec 2018 07:15 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Tue, 18 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
मंडी में जगह कब्जाने को लेकर भिड़े  व्यापारी
मैनपुरी। नवीन मंडी में खाली पड़ी जगह को कब्जाने के लिए व्यापारियों में अंतरद्वंद्व शुरू हो गया है। एक व्यापारी को कब्जा करने से जब दूसरे व्यापारियों ने रोका तो मामला बढ़ गया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने पहुचंकर मामला शांत कराया। नवीन मंडी में दुकानों के अलावा काफी जगह खाली पड़ी है। मंडी में व्यापारियों के दोनों गुटों में आए दिन इसे लेकर विवाद होता रहता है। मंगलवार को भी एक गुट द्वारा खाली पड़ी जमीन पर बल्ली लगाकर कब्जा किया जा रहा था। तभी दूसरे गुट ने वहां पहुंचकर ऐसा करने से रोका।
विज्ञापन


दोनों गुटों में विवाद बढ़ता देख किसी ने उपजिलाधिकारी को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम अशोक कुमार और सीओ सिटी आरके पांडेय मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने बताया कि खाली पड़ी भूमि को अवैध तरीके से कब्जाया जा रहा है, जबकि ये जमीन मंडी समिति की है। इस पर एसडीएम ने जमीन पर लगाई जा रही बल्लियों को हटावा दिया। उन्होंने मंडी स्थित चौकी के उप निरीक्षक अभिमन्यु मलिक को यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे किसी भी खाली जगह पर अपना कब्जा नहीं जमाएंगे।
विज्ञापन


मंडी में खाली पड़ी भूमि को लेकर विवाद है। यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही मंडी समिति द्वारा मंडी में अभियान चलाकर कब्जे हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed