फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब पशु कटान होने पर नपेंगे अधिकारी

अब पशु कटान होने पर नपेंगे अधिकारी

Thu, 06 Dec 2018 08:11 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
अब पशु कटान होने पर नपेंगे अधिकारी
डैमो
मथुरा। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को अवैध पशु कटान के मामले में सख्त हिदायत दी है। कहा है कि इसके लिए डीएम, एसएसपी ही नहीं, थानेदार और नायब तहसीलदार भी दोषी माने जाएंगे। साथ ही कार्यक्रमों के आयोजनों की अनुमति के लिए भी मुख्य सचिव ने सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन


देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने कहा कि बगैर अनुमति के कोई भी आयोजन नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर किसी आयोजन में अधिक भीड़ जुटने जा रही है तो इसकी सूचना शासन को दी जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन


अवैध पशु कटान के मामले पर सख्ती दिखाते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए डीएम, एसएसपी के साथ निचले स्तर पर थानेदार और नायब तहसीलदार भी जिम्मेदार होंगे। कहीं भी अवैध रूप से पशु कटान नहीं होना चाहिए। डीएम और एसएसपी इस व्यवस्था को पूरी तरह से सुनिश्चित कर लें। इस आशय की कोई शिकायत शासन तक नहीं पहुंचे। इस दौरान कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी बबलू कुमार सहित सभी एडीएम और एसडीएम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed