फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ईंटों से भरी ट्राली ट्रैक पर फंसने से घंटों बाधित रहा रेलवे ट्रैक

ईंटों से भरी ट्राली ट्रैक पर फंसने से घंटों बाधित रहा रेलवे ट्रैक

Mon, 19 Nov 2018 08:27 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
ईंटों से भरी ट्राली ट्रैक पर फंसने से घंटों बाधित रहा रेलवे ट्रैक
डेमो
फरह (मथुरा)। रेलवे गेट से होकर निकलने के दौरान ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली का हुक टूट जाने से ट्राली रेलवे ट्रैक पर फंस गई। चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से भाग गया। इससे घंटों रेलवे ट्रैक बाधित रहा। गेट के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग जाने से जाम लग गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर फरह के रेलवे गेट संख्या 518 पर एक ट्रैक्टर-ट्राली, जिसमें ईंट भरी थीं, फाटक से निकल रही थी, तभी ट्राली का हुक टूट गया और ट्राली रेलवे ट्रैक पर रह गई। बीच ट्रैक पर ट्राली के फंस जाने से गेटमैन ने रेलवे के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर रेलवे पुलिस भी पहुंच गई, तब तक गेट के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगने से जाम लग गया। रेलवे पुलिस ने जेसीबी मंगाकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली को ट्रैक से हटवाकर मार्ग साफ कराया। इस दौरान रेलवे का आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाला डाउन ट्रैक पूरी तरह दो घंटे बाधित रहा। ट्राली को जीआरपी ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed