फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रस्ताव को हरी झंडी मिले तो बने तीर्थनगरी पर्यटन स्थल

प्रस्ताव को हरी झंडी मिले तो बने तीर्थनगरी पर्यटन स्थल

Mon, 12 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रस्ताव को हरी झंडी मिले तो बने तीर्थनगरी पर्यटन स्थल
सोरों में हरि की पौड़ी की तस्वीर
कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों को पर्यटक स्थल बनाए जाने की प्रक्रिया में फिलहाल ठहराव आ गया है। शासन ने न तो अधिसूचना जारी की है और न ही भेजे गए प्रस्ताव का कोई जवाब दिया है। जिला प्रशासन ने सुंदरीकरण के लिए आर्किटैक्ट से 114 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कराया है और इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा के कार्यक्रम में सोरों को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर सोरों का नक्शा तैयार कराने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्मारक विशेषज्ञ इंजीनियरों से नक्शा तैयार कराया और इसी माह 3 तारीख को अंतिम प्रस्तुतिकरण कर अपनी मुहर लगा दी। आर्किटैक्ट ने 114 करोड़ रुपये से सोरों को सुंदर बनाने की योजना तैयार की है। इसमें हरिपदी गंगा के चारों ओर दीवारों पर पौराणिक कथाओं का वर्णन होगा और आकर्षक प्रतिमाएं भी लगेंगी। यदि इसी नक्शे के आधार पर काम हुआ तो तीर्थनगरी आकर्षण का केंद्र होगी। जिला प्रशासन ने यह नक्शा शासन को भेज दिया है, लेकिन शासन ने अभी तक इस नक्शे का अवलोकन कर कोई जवाब नहीं दिया है। जबकि नक्शा तैयार होने से पहले कई बार जिला प्रशासन को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन का मानना है कि शासन इसी महीने अधिसूचना जारी कर सकता है। उसके बाद धन मिलते ही इस नगरी के सुंदरीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

अधिसूचना का है नियम
कोई भी पर्यटक स्थल बनाने से पहले अधिसूचना जारी करने का नियम है। शासन द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद ही पर्यटक स्थल के नाम पर धन स्वीकृत किया जा सकता है। पहले अधिसूचना जारी होगी उसके बाद ही धन स्वीकृत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभी तक भेजे गए प्रस्ताव पर न कोई दिशा निर्देश मिले हैं और न हीं अधिसूचना जारी हुई है। संभावना है कि इसी माह अधिसूचना जारी हो जाएगी उसके बाद सोरों को विकसित किया जाएगा। योगेंद्र कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed