{"_id":"5be1a972bdec2269c04378a9","slug":"41541515634-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल गोवर्धन पूजा महोत्सव को उमड़ेगा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल गोवर्धन पूजा महोत्सव को उमड़ेगा सैलाब
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। कलियुग के प्रथम देवता श्रीकृष्ण के स्वरूप में विराजमान गिरिराज महाराज आठ नवंबर को पूजे जाएंगे। गोवर्धन पूजा के प्राकट्य स्थल गिरिराज धाम में देशी-विदेशी भक्त पहुंच गए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय गौड़ीय वेदांत समिति के अध्यक्ष माधवदास महाराज के निर्देशन में देश के कोने-कोने से तथा आस्ट्रेलिया, अमेरिका, रूस, कनाडा आदि स्थानों से आए विदेशी द्वापर युग की तर्ज पर गोवर्धन पूजा के लिए सिर पर मटकी, छबरी अन्य छप्पन भोग का सामान लेकर शोभायात्रा निकालेंगे। जगह-जगह अन्नकूट एवं छप्पन भोग मनोरथ के आयोजन किए जाएंगे।
गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर की ओर से सवा मन लड्डू के भोग के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। रिसीवर रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि गिरिराज प्रभु का स्वर्ण जड़ित पोशाक के साथ वन रत्नों से शृंगार होगा। प्रात: गिरिराज जी का अभिषेक होगा। गिरिराज दानघाटी मंदिर पर फूल बंगला दर्शन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जतीपुरा के मुखारबिंद मंदिर, पूंछरी के लौठा पर धार्मिक आयोजन होंगे। जीरखोर मंदिर डेरा गांव दिल्ली के संत भगवतदास के निर्देशन में भक्तों में मानसी गंगा की परिक्रमा लगाई।