फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   व्यापारी पर हमले के दो और आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

व्यापारी पर हमले के दो और आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

Tue, 23 Oct 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी पर हमले के दो और आरोपी  पुलिस ने किये गिरफ्तार
कासगंज। तीन दिन पूर्व राज्याभिषेक रामलीला मंचन के दौरान हमले का शिकार हुए कारोबारी आकाश गुप्ता के दो और हमलावर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दविशें जारी हैं। आरोपी फरार बताए गए हैं। वहीं कस्बे में मंगलवार को भी पुलिस की सतर्कता रही।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय निर्धारित किया था। इसके लिए पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस वार्ता के दौरान यह समय सीमा आक्रोशित लोगों से वार्ता के दौरान निर्धारित की गई थी। दो आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए थे, दो अन्य आरोपी अकरम और कय्यूम को पुलिस ने मंगलवा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अभी दो नामजद आरोपी फरार बताए गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में पुलिस जुटी हुई है। कस्बे में पूरी तरह से शांङ्क्षत की स्थिति है, लेकिन प्रशासन ने ऐहतिहात के तौर पर पुलिस और पीएसी की तैनाती बरकरार रखी है। नगर के बाजारों और चौराहों पर पुलिस की पिकेट तैनात नजर आई। कस्बे में आम दनों की तरह चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि अभी तो आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें लगीं हैं। शीघ्र ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। उन्हेांने कहा कि कस्बे में पूरी तरह से हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed