{"_id":"5b6b27d64f1c1b254a8b4981","slug":"41533749206-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में फुहार लेकर आया तीज त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में फुहार लेकर आया तीज त्योहार
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सावन में फुहार लेकर आया तीज त्योहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सावन में बारिश की फुहारें, झूला झूलने को बेताब मन और सखियों संग हंसी ठिठोली। फिजा में चारों ओर हरियाली है, तो मन भी हरियल होने के लिए बेताब है। हरियाली तीज को लेकर महिलाओं की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। महिलाओं ने अपने-अपने तरीके से तीज को मनाने की तैयारी की है। कोई घर पर सखियों संग झूला झूलने की योजना बना रहा है, तो कोई मायके में भाभी संग हरियाली तीज मनाने की प्लानिंग कर रहा है। इसके साथ ही व्रत रखकर अचल सुहाग की कामना करने की भी ठानी है।
हरी चूड़ी और साड़ी बढ़ी मांग
जिले में हरियाली तीज का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। लेकिन इसकी तैयारी महिलाओं ने अभी से ही शुरू कर दी है। बाजारों में भी खूब रौनक और लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। मेहंदी, सौंदर्य उत्पादों के साथ-साथ हरी साड़ी और हरी चूड़ी की खासी मांग है। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग फुल है।
बेटियों को भेजा जा रहा सिंधारा
वहीं बेटियों के घर मायके से सिंधारा भेजने का दौर भी शुरू हो चुका है। सिंधारा में साड़ियां, तोहफे और घेवर, चूड़ी, झूला झूलने का सामान विशेष रूप से भेजे जाते हैं। तीज को लेकर विवाहिताएं उत्साहित नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
कहती हैं विवाहिताएं
हरियाली तीज का त्योहार बेहद खास है। शादी से पहले तो केवल झूला झूलने तक ही सीमित थे। लेकिन अब पता चला कि यह त्योहार मां गौरा और शिव की आस्था का प्रतीक है। इस बार तीज पर व्रत रखने को बेताब हूं।
पूनम सक्सेना
हरियाली तीज को लेकर सखियों के साथ प्लानिंग कर ली है। अब शहर में बाग तो हैं नहीं इसलिए घर पर सहेलियों संग झूला झूलेंगे और तीज को पारंपरिक तौर पर मनाएंगे।
सीमा वार्ष्णेय
तीज पर विवाहिताएं अचल सुहाग की कामना कर व्रत रखती हैं। मेरे लिए यह व्रत बहुत खास होता है। इसलिए तैयारी शुरू कर दी है।
साधना देव
हरियाली तीज को लेकर विशेष तैयारी की है। मायके में तो तीज पर खूब मस्ती करते थे। ससुराल में ननद के साथ झूला झूलने की प्लानिंग है।
सृष्टि जैन