{"_id":"5b68614d4f1c1bf6548b70f2","slug":"41533567309-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज की महिलाओं को मंदिर जाने से रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज की महिलाओं को मंदिर जाने से रोका, हंगामा
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की आनंद कुंज कालोनी इलाके में रहने वाली वाल्मीकि समाज की महिलाओं को मंदिर में पूजा करने से रोक दिए जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में मामले का निस्तारण हो गया। अब दोनों पक्षों में से किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
सावन के दूसरे सोमवार को आनंद कुंज कालोनी इलाके में रहने वाली वाल्मीकि समाज के लोगों ने हाईवे पुलिस को सूचना दी कि उनके परिवार की महिलाओं को शिव मंदिर में पूजा करने से रोका जा रहा है। इस पर हाईवे पुलिस तत्काल वहां पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
मामले ने तूल पकड़ा तो गांव के संभ्रांत लोग थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों में पूजा करने को लेकर सहमति बन गई। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि गलत फहमी के चलते मंदिर में पूजा करने को लेकर महिलाओं में विवाद की सूचना दी गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। मंदिर सभी का है और सभी उसमें पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
कोई किसी को नहीं रोकेगा। मंदिर में पूजा करने को लेकर कोई विवाद अब नहीं है। विवाद के बाद जिस महिला को मौके से हिरासत में लिया गया था उसे भी छोड़ दिया गया है।