{"_id":"5b0825804f1c1bf76e8b485b","slug":"41527260544-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे के हत्यारोपी चाचा-भतीजी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे के हत्यारोपी चाचा-भतीजी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी
Updated Fri, 25 May 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हेडमास्टर की दूसरी पत्नी और बेटे का कत्ल करके अलग-अलग बोरे में बंद कर शवों को गौसना टीले के पास फेंके जाने के मामले में जमुुनापार पुलिस ने चाचा-भतीजी को गिरफ्तार किया है। यह हेडमास्टर के भाई और बेटी है। वहीं, चार हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
बता दें कि गुरुवार को जमुनापार के गौसना टीले के पास सड़क किनारे दो अलग-अलग बोरे में बंद मां श्रीमती और बेटे राहुल का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस मामले में मृतका की बेटी आशा ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
जमुनापार पुलिस ने नामजद प्रीति और जगन्नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी कृष्णा और प्रमोद समेत चार हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि चारों हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
मां-बेटे की हत्या में शामिल हो सकते हैं शातिर
मथुरा। मां और बेटे की हत्या करके शवों को बोरे में बंदकर फेंकने के मामले में पुलिस नामजदों के अलावा शातिर अपराधियों को भी शामिल मानकर चल रही है। पुलिस का मानना है कि जिस प्रकार हत्या करने के बाद बोरे में बंद करके शवों को जंगल में फेंका गया है, उसे कोई शातिर ही अंजाम दे सकता है। कृष्णा और प्रमोद के हत्थे चढ़ने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।