फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर मंथन करेगी पर्यावरण मंत्रालय की टीम

उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर मंथन करेगी पर्यावरण मंत्रालय की टीम

Tue, 10 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर मंथन करेगी पर्यावरण मंत्रालय की  टीम
फिरोजाबाद। पर्यावरण मंत्रालय की टीम बुधवार को आगरा में दस्तक देगी। मंत्रालय सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर अफसरों के साथ मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


टीटीजेड में जनवरी-2015 से नई इकाइयों की स्थापना एवं क्षमता विस्तार पर बैन लगा है। टीटीजेड के आदेश से करोड़ों रुपये का निवेश करने वाली इकाइयों को आजतक गैस नहीं मिली है। गैस लेने के लिए उद्योगपति दिल्ली से लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पर्यावरण मंत्रालय ने प्रतीक्षारत इकाइयों को गैस देने की पहल शुरू की है, लेकिन लंबी प्रक्रिया के बाद भी आदेश नहीं हुए।
विज्ञापन


टीटीजेड में संचालित उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन करने के लिए बुधवार को आगरा में पर्यावरण मंत्रालय की टीम आएगी। मंडलायुक्त, डीएम के अलावा उद्योग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ आगरा कमिश्नरी में सुबह 10 बजे से बजे बैठक होगी। उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने बताया कि मंत्रालय सचिव द्वारा बैठक लेना प्रस्तावित है। बैठक में कांच इकाइयों को गैस देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed