फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   नगर निगम कैबिनेट की बैठक में हुआ हंगामा, पार्षदों ने किया बहिष्कार

नगर निगम कैबिनेट की बैठक में हुआ हंगामा, पार्षदों ने किया बहिष्कार

Sat, 24 Mar 2018 08:26 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम कैबिनेट की बैठक में हुआ हंगामा, पार्षदों ने किया बहिष्कार
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। शनिवार को नगर निगम कैबिनेट की बजट बैठक नगर आयुक्त और पार्षदों के बीच छिड़ी जंग की भेंट चढ़ गई। देरी से आए नगर आयुक्त पर पार्षद बरस पड़े। मनमानी सहित गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी और बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम कैबिनेट की बजट बैठक थी। महापौर सहित पार्षद तय समय पर पहुंचे, लेकिन नगर आयुक्त का आगमन देरी से हुआ। बैठक शुरू होने से पहले ही नगर आयुक्त के देरी से आने पर आपत्ति व्यक्त कर दी। तदोपरांत बैठक की शुरूआत वंदेमातरम से हुई। महापौर मुकेश आर्य बंधु की अनुमति से नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बजट का प्रस्ताव रखा। इस पर पार्षद विष्णु चौधरी ने आपत्ति जताते हुए इससे पहले आम चर्चा की बात कही। नगर आयुक्त ने इस विषय पर बाद में चर्चा के लिए कहा तो पार्षद भड़क गए। हेमंत अग्रवाल, राजेश सिंह पिंटू, तिलकवीर सिंह, रामदास चतुर्वेदी ने नगर आयुक्त पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


कहा कि नगर निगम में मनमानी हो रही है। बगैर कैबिनेट की सहमति के ठेके उठाए जा रहे हैं। बजट की प्रति बैठक में दी जा रही है। चर्चा कैसे संभव है। इस दौरान हंगामा हुआ और पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। कक्ष से बाहर पार्षदों ने नारेबाजी भी की। महापौर मनाने भी आए, लेकिन बात नहीं बनी। बैठक में पार्षद मीरा अग्रवाल, मेघश्याम सैनी, रूप सिंह पटेल, वैभव अग्रवाल, घ्रु्व शर्मा, अंजली कदर्म, अनीता गूजर भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘दोनों के बीच तालमेल बिठाया जाएगा। नगर के विकास के लिए यह स्थिति ठीक नहीं है। इस मामले में विचार के लिए सोमवार को कैबिनेट के सभी सदस्यों की बैठक आहूत की गई है।’
- मुकेश आर्य बंधु, महापौर, नगर निगम, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed