फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सेना ने बिजली वालों से कहा, खाली कर दो हमारी जमीन

सेना ने बिजली वालों से कहा, खाली कर दो हमारी जमीन

Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सेना ने बिजली वालों से कहा, खाली कर दो हमारी जमीन
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। सेना ने बिजली विभाग से अपनी जमीन वापस मांग ली है। 90 साल पहले सेना से लीज पर ली गई जमीन में अधीक्षण अभियंता के तीन दफ्तर, चार अधिशासी अभियंता और विजिलेंस के दफ्तर बने हैं। बिजली घर भी बना है। सेना के इस रुख से बिजली अफसरों में खलबली मच गई है। सैन्य अफसरों का कहना है कि अक्तूबर 2016 में लीज की अवधि खत्म हो चुकी है। जमीन कैंट क्षेत्र में है।
विज्ञापन


सेना की 2.82 एकड़ जमीन पर बिजलीघर, बिजली कार्यालय बने हुए हैं। यह जमीन सेना के रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय आगरा से 160 रुपये प्रति वर्ष की लीज पर 90 साल के लिए ली गई थी। यह लीज अक्तूबर 2016 को खत्म हो गई, लेकिन बिजली अफसरों ने इस लीज को आगे नहीं बढ़वाया। जबकि इस संबंध में लगातार पत्र जारी होते रहे। जब बिजली अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया तो सेना ने बिजली अफसरों को नोटिस जारी कर दिया है और नई दरों के हिसाब से लीज तय कराने को कहा है। नई दरों और डेढ़ साल का किराया लाखों में बताया गया है। सेना ने कहा है कि अगर वह नई दरों पर लीज तय नहीं करा पा रहे हैं तो उनकी भूमि को तत्काल खाली करा दिया जाए। इस नोटिस से बिजली अफसरों में बेचैनी है। अब रक्षा संपदा अधिकारी आगरा की ओर से इस मामले में 28 मार्च को अपना पक्ष रखने के लिए बिजली अफसरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


‘90 साल से बिजलीघर व कार्यालय की जमीन लीज पर है। इसका समय अक्तूबर 2016 में पूरा हो गया। इसके बाद लीज आगे नहीं बढ़ सकी। अब रक्षा संपदा अधिकारी का नोटिस मिला है। इससे एमडी व अन्य अफसरों को अवगत कराया है। 28 को अपना पक्ष रखते हुए लीज आगे बढ़ाने को सैन्य अफसरों के साथ वार्ता की जाएगी’
विज्ञापन
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह, एसई शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed