{"_id":"5999d3624f1c1b767e8b48cb","slug":"41503253346-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर बनी सरिता का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर बनी सरिता का स्वागत
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में घटित हुए दामिनी हत्याकांड के बाद महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए देश की राजधानी दिल्ली में मेरू टैक्सी सर्विस की शुरुआत की गई। इस शुरुआत में मेरू टैक्सी की पहली महिला ड्राइवर बनीं उत्तर प्रदेश हरदोई की मूल निवासी सरिता दीक्षित रविवार को वृंदावन आईं। यहां कनकधारा फाउंडेशन ने उनका अभिनंदन व स्वागत किया।
गौतमपाड़ा स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरिता दीक्षित ने कहा कि टैक्सी ड्राइविंग के क्षेत्र में बहुत जोखिम होता है। यात्रा के दौरान कई बार अनजानी जगहों पर जाना पड़ता है। महिला होते हुए टैक्सी ड्राइवर का पेशा उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में आधी रात में घटे दामिनी हत्याकांड के बाद महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए मेरू टैक्सी सर्विस की शुरुआत हुई। जिसमें उन्हें पहली महिला ड्राइवर होने का गौरव मिला। उन्होंने बताया कि आज कई महिलाएं दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में ड्राइविंग के क्षेत्र में आईं हैं। इस मौके पर कनकधारा फाउंडेशन की डा. लक्ष्मी गौतम, अवनिका गौतम, ऋतु गौतम, पवन गौतम, विजय गौतम, कुसुम गौतम उपस्थित रहीं।