{"_id":"59763c864f1c1bb4058b4871","slug":"41500920966-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैग करेंगी आदर्श नगर योजना का आडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैग करेंगी आदर्श नगर योजना का आडिट
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आदर्श नगर योजना के अंतर्गत जिले के निकायों में हुए कार्यों का आडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) करने जा रही है। इसके लिए सीएजी की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को मथुरा आ रही है।
केंद्र सरकार से वित्त पोषित आदर्श नगर योजना के क्रियान्वयन का आडिट प्रदेश सरकार के फैसले के तहत नियंत्रक महालेखा परीक्षक को दिया गया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2016-17 तक आदर्श नगर योजना के क्रियान्वयन का आडिट होगा। इसमें जिले की एक मात्र नगर पालिका कोसीकलां के साथ राया, बाजना, बलदेव, महावन, गोकुल, फरह, गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख, चौमुंहा, छाता, नंदगांव और बरसाना नगर पंचायतों को भी शामिल किया गया है।
इसके लिए तीन सदस्यीय लेखा परीक्षा दल मंगलवार को मथुरा आ रहा है। इसमें लेखा परीक्षा अधिकारी थामस केए और सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी देवानंद यादव, मनीष कुमार रहेंगे। मंगलवार शाम चार बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक होगी। निकाय एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र ने बताया कि शासन के आदेशानुसार आडिट की व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।