फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 vehicles collided in Bah... State Highway jammed, driver trapped in cabin

Agra News: बाह में टकराए 4 वाहन.... स्टेट हाईवे जाम, केबिन में फंसा चालक

Sun, 23 Aug 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
4 vehicles collided in Bah... State Highway jammed, driver trapped in cabin
बाह: आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर बाह के जरार में टकराए चार वाहन, तस्वीरें
बाह। सड़क किनारे खड़ी कार को बचाने के चक्कर में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे जरार में एक-दूसरे से चार वाहन टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने सड़क पर भिड़े वाहनों को अलग कर करीब आधे घंटे में यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन

आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर शनिवार को बाह के जरार में सड़क किनारे खड़ी कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुए ट्रेलर और डंपर आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के दौरान लोडर और कार भी चपेट में आ गए। टक्कर से चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेलर की केबिन में चालक डौकी के मुंशीलाल की गढ़ी गांव का पदम सिंह फंस गया। चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों की भीड़ बचाव और राहत कार्य में जुट गई। केबिन काट कर फंसे पदम सिंह को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भिजवाया। वाहनों के फंसने से स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची बाह पुलिस वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाने में जुट गई। करीब आधे घंटे बाद आवागमन बाधित रहा। जाम के दौरान आगरा और इटावा के छोर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed