फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 thousand tourists gathered at the Taj on Christmas, record broken

क्रिसमस पर ताज पर उमड़े 35 हजार सैलानी, टूटा रिकॉर्ड

Sun, 26 Dec 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
35 thousand tourists gathered at the Taj on Christmas, record broken
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आगरा। क्रिसमस की छुट्टियों के पहले दिन शनिवार को ताजमहल पर सैलानियों का रिकॉर्ड टूट गया। शनिवार को 33,791 सैलानियों ने टिकट खरीदकर प्रवेश किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास वीआईपी मेहमानों, ग्रुप के आने के कारण शनिवार को 35 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताजमहल निहारा।

सुबह 11 बजे से लेकर 5 बजे तक ताज पर पर्यटकों की भारी भीड़ बनी रही। दोपहर में ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। दो से ढाई घंटे में प्रवेश कर सके। ऐसे में एक्सप्रेसवे से आए कई सैलानी ताज देखे बिना अन्य स्मारकों पर चले गए। केवल ताज नहीं, बल्कि आगरा किला पर भी सैलानियों की भीड़ रही। किले पर दो से तीन हजार सैलानियों की संख्या रहती है, पर क्रिसमस पर 8 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। ताज के अंदर प्रवेश न कर पाए सैलानियों ने महताब बाग जाकर ताज निहारा, इसी वजह से महता बाग पर 689 सैलानी पहुंचे, जबकि अन्य वीक एंड पर इनकी संख्या 300 तक ही रहती है।
विज्ञापन

स्मारक पर्यटक
ताजमहल 35000
आगरा किला 8067
फतेहपुर सीकरी 1582
एत्माद्दौला 750
महताब बाग 689
रामबाग 277
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed