{"_id":"66882ce2bd95409caa0474c9","slug":"34-percent-rainfall-occurred-in-four-days-in-july-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-117577-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जुलाई में चार दिन में हो गई 34 प्रतिशत बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जुलाई में चार दिन में हो गई 34 प्रतिशत बारिश
Fri, 05 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में जून माह में रिकार्ड तोड़ने वाली बारिश जुलाई में भी रिकार्ड तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है। जुलाई माह में चार दिन में ही 34 प्रतिशत हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश फसलों के लिए अभिशाप बनती जा रही है। मौसम का मिजाज देखकर किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।
जिले में 15 दिन पहले बारिश का दौर शुरू हुआ। जो लगातार बना हुआ है। जून माह में औसत से तीन गुना बारिश हुई, जिससे खेत खलिहान पानी से भर गए। जुलाई माह में 197 मिमी बारिश का औसत रहता है। इस औसत की 34 प्रतिशत बारिश पहले चार दिन में ही हो गई। जिसमें सबसे अधिक 111 मिमी बारिश सहावर क्षेत्र में हुई है। जबकि कासगंज क्षेत्र में 47 मिमी एवं पटियाली क्षेत्र में 43 मिमी बारिश हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश का असर फसलों पर देखा जा रहा है। मूंगफली की फसल बर्बाद हो चुकी है। जिन किसानों ने अगहेती मक्का की बुवाई कर रखी है वह भी बारिश से प्रभावित होने लगी है। अधिक बारिश होने से सब्जियों की फसलों पर भी असर नजर आने लगा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान खरीफ की फसल के तहत मूंगफली, मक्का, उर्द, मूंग, अरहर, तिल, ज्वार आदि की फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे। 10 दिन बाद बाजरा का सीजन शुरू होने वाला है। मौसम के रुख को देखकर बाजरा उत्पादक किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं।