{"_id":"5c4f4602bdec22521331fb2c","slug":"31548699138-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी पैसे के दुरुपयोग में फंसे तीन प्रधान, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी पैसे के दुरुपयोग में फंसे तीन प्रधान, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के तहत स्थापित टीटीएसपी को निजी हित में प्रयोग करने, खड़ंजा निर्माण में अनियमितता, परिषदीय विद्यालय में टाइल्स और पुलिया निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग पर डीएम ने तीन प्रधानों को नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई होगी।
गांव हथौली जयसिंहपुर निवासी रोशनलाल, अमरजीत सिंह की शिकायत पर हुई जांच में प्रधान गंगादेवी सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है। प्रधान के विरुद्ध वर्ष 2017-18 में शौचालय निर्माण पूर्ण नहीं कराने, सरकारी धन को व्यय करने में अनियमितता की बात सामने आई। वहीं ग्राम प्रधान ने मदनलाल के घर के पुलिया बनवाई थी जो चंद दिनों में ही टूट गई।
डीएम नेहा शर्मा ने विकास खंड हाथवंत क्षेत्रांर्गत ग्राम पंचायत ओढ़मपुर के प्रधान राजनश्री के विरुद्ध भी नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के इरादे से स्थापित पाइप पेयजल योजना का प्रधान ने निजी हित में प्रयोग किया। संयुक्त विकास आयुक्त के औचक निरीक्षण में पाइप पेयजल टंकी से प्रधान के निजी खेतों की सिंचाई होते मिली।
विज्ञापन
डीएम ने खड़ंजा और नाली निर्माण में लाखों रुपये सरकारी धन का दुरूपयोग करने वाले भीकनपुर-मेघपुर के प्रधान गोविंद सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर डीएम ने दो सदस्यीय टीम से जांच कराई थी। जांच टीम ने प्रधान पर सीसी निर्माण एवं नाली निर्माण के नाम पर वित्तीय अनियमितता बरतने का दोषी पाया है।