फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मीटर रीडरों के कार्य की निगरानी हो, उपभोक्ताओं का उत्पीड़न नहीं

मीटर रीडरों के कार्य की निगरानी हो, उपभोक्ताओं का उत्पीड़न नहीं

Thu, 24 Jan 2019 10:50 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
मीटर रीडरों के कार्य की निगरानी हो, उपभोक्ताओं का उत्पीड़न नहीं
मीटर रीडरों के कार्य की निगरानी हो, उपभोक्ताओं का उत्पीड़न नहीं - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा को पहुंचे शासन के नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने डीएम आरपी सिंह के साथ जिलेभर में कई कार्यालयों का दौरान किया। बिलराम गेट के अधिशासी अभियंता कार्यालय में धूल लदी फाइलें देखकर नाराज हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीटर रीडरों के कार्य की निगरानी की जाए। किसी भी दिशा में फर्जी बिलिंग नहीं होनी चाहिए। मीटर रीडरों की मनमानी पर रोक लगे। बिना कनेक्शन के बिल आने और कनेक्शन कटने पर बिल आने पर भी नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता हरिमोहन ने राजस्व के संबंधी जानकारी दी। मामो के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पुताई न कराने पर नाराज हुए। तहसी में अभिलेखों का सही रखरखाव व राजस्व वादों का निस्तारण शीघ्रता करने पर जोर दिया। एडीएम योंगेद्र कुमार, सीडीओ श्रीनिवासी मिश्र, एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया, बीएसए अंजली अग्रवाल, डीआईओएस आरएस राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झाल के पुल का होगा सौंदर्यीकरण
नोडल अधिकारी ने डीएम आरपी सिंह के साथ झाल के पुल का जायजा लिया। उन्हें झाल के पुल का अद्भुत नजारा भाया। उन्होंने डीएम को झाल के पुल के सौंदर्यीरण कराने व डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए। कहा कि पुल पर जालीनुमा बाउंड्री कर्राई जाए। यहां पर पार्क विकसित हों और सुरक्षा की व्यवस्था सुधारी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed