{"_id":"5c321905bdec222be454743a","slug":"31546787077-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 हजार की नकदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 हजार की नकदी जली
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गांव कुंजेरा में लाखों रुपये का सामान और 50 हजार रुपये की नकदी जल गई। एक महिला बच्चे को बचाने के प्रयास में झुलस गई। इसके अलावा एक युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया।
रविवार को सुबह 11.30 बजे गांव कुंजेरा में विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग ने थोड़ी देर में भयंकर रूप धारण कर लिया। लाखों रुपये का सामान, 50 हजार रुपये की नकदी, एक बाइक, टंकी में भरा हुआ अनाज जलकर खाक हो गया।
आग बुझाने के चक्कर में मकान मालिक श्रीगोपाल 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में परिजनों ने मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आठ दिन पूर्व जन्मे बालक को बचाने के प्रयास में बच्चे की मां रेखा भी झुलस गई।
विज्ञापन
उसने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर राधाकुंड चौकी प्रभारी सुनील कुमार पांडेय मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।