{"_id":"5beef703bdec221037235a05","slug":"31542387459-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन की चपेट में आकर राहगीर की मौत, 15 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन की चपेट में आकर राहगीर की मौत, 15 बच्चे घायल
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
स्कूल वैन की चपेट में आकर राहगीर की मौत, 15 बच्चे घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन की चपेट में आकर राहगीर की मौत हो गई। हादसे बाद वैन के पलटने से 15 स्कूल के बच्चे घायल हो गए। बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
थाना मलावन क्षेत्र के गांव छछैना के समीप डीके पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर गुजर रही थी। तभी एक युवक वैन के सामने आ गया। वैन युवक से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं युवक से टकराने के बाद अनियंत्रित स्कूल वैन पलट गई। हादसे में वैन में सवार स्कूल के बच्चे राहुल, दिव्या, वंशिका, अजीत, राजा, प्रशांत, रामरुप, आदित्य कुमार, उमा, मोहित, रोहित, लोकेश, भूमि, हर्ष गुप्ता और लालेश निवासी मुबारिकपुर मलावन घायल हो गए। इधर, आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और हादसे में मृत युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। हालांकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त मालूम पड़ रहा है। जांच कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में ले लिया है।
आसपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त घूमता रहता है। वह अचानक गाड़ी के सामने आ गया। चालक ने ब्रेक लगाए तो गाड़ी का संतुलन खराब हो गया और वैन पलट गई। सिर्फ तीन बच्चों को हल्की चोट आई थी। अन्य बच्चों का भी परीक्षण कराया गया था। गाड़ी के कागज पूरे हैं। चालक पर भी ड्राइविंग लाइसेंस है। यह हादसा था, जो भगवान के कृपा से टल गया।
विज्ञापन
ओएन मोसिस, प्रधानाचार्य - डीके पब्लिक स्कूल
गाड़ी के कागज पूरे हैं लेकिन सिर्फ रंग पीला नहीं है। एआरटीओ प्रवर्तन को चालक का लाइसेंस चेक करने के लिए लिखा गया है। यदि चालक पर लाइसेंस नहीं मिलेगा तो डीआईओएस को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
खेमचंद्र गौतम, एआरटीओ - प्रशासन