फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए

पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए

Fri, 25 May 2018 09:00 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए
डैमो - फोटो : डैमो
कोसीकलां (मथुरा)। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के गांव सांचौली में मारपीट और घर में आग लगाने के आरोपियों को गुरुवार रात पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस भीड़ पुलिस से आरोपी को छुड़ा ले गई। इसमें कोकिलावन चौकी इंचार्ज और दो सिपाही घायल हुए हैं। पुलिस ने छह नामजद और 25-30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताए अनुसार गांव सांचौली में चार अप्रैल को इकबाल ने इब्राहिम और मुबारक के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी थी। पुलिस ने इब्राहिम और मुबारक का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया था। आरोप है जमानत पर छूटने के बाद उसी दिन देर रात इब्राहिम और मुबारक ने इकबाल के घर में आग लगा दी। इसी रिपोर्ट पांच अप्रैल को दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात कोकिलावन चौकी प्रभारी ओमेंद्र सिंह, सिपाही मोहित और सचिन सांचौली पहुंचे और इब्राहिम को पकड़ लिया, मुबारक भाग गया। यह देख लाठी-डंडे लेकर कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और इब्राहिम को छुड़ा ले गए। हमले में चौकी इंचार्ज और दोनों सिपाहियों को अंदरूनी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शबनम, इब्राहिम, आरिफ, शाहिद, हबीब, हमीद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए। इधर, आरोपी इब्राहिम ने दरोगा पर प्रतिदिन गांव आकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


घटना को दबाने में लगे इंस्पेक्टर, सीओ
कोसीकलां। दरोगा और सिपाहियों के साथ हुई मारपीट की घटना को सीओ, इंस्पेक्टर दबाने में लगे रहे। इंस्पेक्टर से मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस बारे में सीओ साहब बताएंगे। सीओ छाता चंद्रधर गौड़ ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed