फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   फर्जी डीआईजी बन महिला आरक्षी से बात कराने को बना रहा था दबाव

फर्जी डीआईजी बन महिला आरक्षी से बात कराने को बना रहा था दबाव

Thu, 05 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
फर्जी डीआईजी बन महिला आरक्षी से बात कराने को बना रहा था दबाव
police logo
कासगंज।
विज्ञापन

फर्जी डीआईजी बनकर महिला थाना प्रभारी के मोबाइल पर महिला आरक्षी से बात कराने के लिए दबाव बनाना भारी पड़ गया। महिला थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी सरोजनी के सीयूजी मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को डीजीपी कार्यालय लखनऊ से डीआईजी राकेश चंद्र बताया। उसने महिला थाना प्रभारी से कहा कि थाने में महिला आरक्षी पूजा तैनात है। उसकी काफी शिकायतें मिल रहीं हैं। इसकी वह जांच कर रहा है। उससे बात कराइए। महिला थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी महिला आरक्षी को दी तो उसने अनिभिज्ञता जाहिर की। जानकारी करने पर पता चला की डीजीपी कार्यालय लखनऊ में उक्त नाम से कोई डीआईजी नहीं है। स्वयं ही फर्जी डीआईजी बनकर वह धमका रहा था। महिला थाना प्रभारी ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक इंदू वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed