{"_id":"5aaa80a64f1c1ba6768b5b49","slug":"31521123494-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 गांवों में कराया जाएगा समग्र विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 गांवों में कराया जाएगा समग्र विकास
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद के 40 गांवों में समग्र विकास योजना में शामिल कर लिया गया है। अब विकास से वंचित व दूर दराज के गांवों को पूर्ण संतृप्त कराया जाएगा। सड़क, नाली खड़ंजे के साथ पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। साफ सफाई के प्रबंध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री समग्र ग्राम्य विकास योजना में शामिल होने वाले गांवों में बिजली, पानी, खड़ंजा, नाली निर्माण, चिकित्सा, शिक्षा, राशन कार्ड, कुपोषण, सिंचाई, विकलांग, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन के इंतजाम कराकर गांवों में आंतरिक विकास कराया जाएगा। इसके लिए हर ब्लाक से चार-चार गांवों को चयनित किया जा रहा है। इसमें उन गांवों व मजरों को तरजीह दी जा रही है जहां अब तक विकास नहीं हुआ है।
गांवों को सड़क से जोड़ने को आरईएस, पानी के लिए हैंडपंप, नाली निर्माण, आंतरिक गलियों में खड़ंजा, राशन कार्ड को जिला पूर्ति अधिकारी, विधवा, विकलांग व वृद्धावस्था पेंशन आदि के लिए गांवों को चयनित कर कार्ययोजना बनाने के आदेश सीडीओ ने दिए हैं। आगामी दिनों में गांवों की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा जाएगा। सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने बताया कि गांवों में अब तक विकास से वंचित रहे गांवों को प्राथमिकता पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन