{"_id":"5a92f1074f1c1bfe7e8b7a03","slug":"31519579399-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवक जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवक जहरखुरानी का शिकार
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
up roadways
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। होली के त्योहार पर रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहे तीन युवकों को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। जहरखुरान युवकों से 13 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिए। यात्रियों को बस चालक और राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मैनपुरी के थाना वेवर के प्रेमपुर निवासी शिवम पुत्र जगरूक और अंकित पुत्र शीलेंद्र निवासी कुशवाह अवागढ़ दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर काम करते है। देर रात दोनों एक ही रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बस में सवार जहरखुरानों ने उन्हें बिस्कुट और चिप्स खिला दिए।
इसके बाद बेहोशी की हालत में जहरखुरान शिवम के पास से छह हजार रुपये, दो मोबाइल और अंकित के पास से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल लूटकर ले गए। वहीं रामदास पुत्र रामलाल निवासी कोयला थाना मिरहची भी रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उससे दो हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लेकर भाग गए। बस में बेहोशी की हालत में युवकों को चालक और राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।