फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   देव शिल्पियों ने रातों रात सीताराम मंदिर का किया था निर्माण

देव शिल्पियों ने रातों रात सीताराम मंदिर का किया था निर्माण

Sun, 20 Aug 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
देव शिल्पियों ने रातों रात सीताराम मंदिर का किया था निर्माण
देव शिल्पियों ने रातों रात सीताराम मंदिर का किया था निर्माण - फोटो : अमर उजाला
सोरों (कासगंज)।
विज्ञापन

देव शिल्पियों की कृति के रूप में विख्यात सोरों सूकर क्षेत्र का सीताराम मंदिर यहां की पौराणिकता का अहम प्रमाण है। मंदिर की पौराणिकता के चलते इस मंदिर के संरक्षण का दायित्व भी पुरातत्व विभाग के अधीन है, लेकिन मौजूदा समय में देव शिल्पियों की यह पौराणिक कृति की नई पीढ़ी को कम ही जानकारी है। सोरों के तीर्थनगरी घोषित होने पर पौराणिक जानकारियां भी जन-जन तक पहुंचेंगी और लोगों को जानकारियां भी मिल पाएंगी।
तीर्थनगरी सोरों के लहरा मार्ग पर सीताराम जी का प्राचीन मंदिर करीब एक हजार ईस्वी के आसपास बना। इस मंदिर के निर्माण को लेकर जनश्रुति है कि पौराणिक काल में देव शिल्पियों ने रातों रात इस विशाल मंदिर का निर्माण कर दिया था। यहां एक यज्ञ शाला भी है। मंदिर के पुरातात्विक महत्व को जानने के लिए मंदिर की खुदाई हुई तो यहां काफी पौराणिक काल की देव मूर्तियां प्राप्त हुईं। मंदिर की प्राचीनता को देखते हुए इसके संरक्षण का जिम्मा पुरातत्व विभाग को सौंपा गया। इस मंदिर का इतिहास सोलंकी राजवंश से भी जुड़ा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि राजा सोलंकी यहां यज्ञ शाला में यज्ञ करते थे। एटा गजेटियर में इस मंदिर का निर्माण एक हजार ईस्वी के बाद ही माना जाता है। सीताराम मंदिर के शिलालेख के अनुसार इसका जीर्णोद्धार संवत 1245 में हुआ। वर्तमान समय में इस मंदिर की पौराणिक मूर्तियां मंदिर के इतिहास को जानने की जिज्ञासा पैदा करतीं हैं। जो श्रद्धालु मंदिर दर्शन को पहुंचते हैं। वे मंदिर की प्राचीनता पर आश्चर्य जताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी पौराणिक महत्व के मंदिर और प्राचीन महत्व की इमारतें और मंदिर होने के बावजूद तीर्थ नगरी पर्यटन के मानचित्र में नजर नहीं आती। जो तीर्थनगरी के वाशिंदों को अरसे से कचोटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed