फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एंबुलेंस नहीं आने से तड़पकर प्रसूता की मौत

एंबुलेंस नहीं आने से तड़पकर प्रसूता की मौत

Tue, 08 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस नहीं आने से तड़पकर प्रसूता की मौत
एंबुलेंस - फोटो : self
मैनपुरी। बार बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने से मंगलवार को कोसमा में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से सरकार की प्रसूताओं को विशेष सुविधा देने के दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन


थाना घिरोर के गांव कोसमा हिनूद निवासी सरिता (35) पत्नी सर्वेश बाथम को सोमवार की दोपहर प्रसव पीड़ा होने लगी। सर्वेश का कहना है कि उन्होंने पहले 108 नंबर पर फोन किया। वहां से जवाब मिला कि 25 मिनट में एंबुलेंस पहुंच रही है। जब निर्धारित समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो 30 मिनट बाद फोन किया लेकिन इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन


दो घंटे तक इंतजार करने के बाद बाद परिवारीजन किराए की मारूती वैन से सरिता को सैफई उपचार के लिए ले गए। सर्वेश ने बताया कि रास्ते में ही सरिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिवारीजन उसे वापस कोसमा घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद सरिता की हालत बिगड़ने लगी इसके बाद परिवारीजन उसी मारुति वैन से एक बार फिर सरिता को सैफई अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। रास्ते में ही सरिता की मौत हो चुकी थी। परिवारीजन सरिता को वापस घर ले आए। साथ ही देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सीएमओ डॉ शरद वर्मा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। यदि एंबुलेंस देरी से पहुंची है तो जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


वहीं एंबुलेंस सेवा के जिला कोआर्डिनेटर धीरज कुमार का कहना है कि डीजल न मिल पाने से एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके कारण दो घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। अब धनराशि मिलने से पेट्रोल संचालकों के खाते में धनराशि पहुंच गई है। बुधवार से सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed