{"_id":"598205394f1c1b677d8b45ec","slug":"31501693241-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की सभी समस्याओं का होगा हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की सभी समस्याओं का होगा हल
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
हुंकार भरते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां (मथुरा)। प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि जीएसटी में उद्यमियों और व्यापारियों के सामने जो भी समस्याएं आएंगी, उन सबका हल किया जाएगा। कार्यशाला में जो समस्याएं उठाई गई हैं, उन सबको शासन तक पहुंचाया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से स्वामी दयानंद भवन में आयोजित जीएसटी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। व्यापारी स्वयं रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।
कॉमन सर्विस सेंटर को भी माध्यम बना सकते हैं। इससे समय की बचत और कार्य में तेजी आएगी। नई व्यवस्था से कुछ व्यवहारिक परेशानियां शुरू में आती हैं, उनका निराकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री तरुण सेठ, जिला महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, अशोक बठैनिया, सुभाष बांसईया, हरिओम गुप्ता, सतवीर सांगवान, रवीन्द्र सर्राफ, पवन अग्रवाल, मोहनश्याम गर्ग, ललित धानौतिया आदि मौजूद रहे।
वहीं, जीएसटी कार्यशाला में वाणिज्य कर ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र राय, अनूप प्रधान ने कहा कि नई कर व्यवस्था से व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह उनके हित में है। इसके लाभ बाद में पता चलेंगे।
डिप्टी कमिश्नर बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं, वे अब करा लें। नई व्यवस्था ऑनलाइन है। एसी गुलाब सिंह ने जीएसटी में कर निर्धारण और जॉब वर्क पर प्रकाश डाला।