{"_id":"6810512bc5b14b2a3a0697f4","slug":"3-5-quintals-of-banned-thermocol-seized-from-a-truck-going-to-bihar-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: बिहार जा रहे ट्रक से 3.5 क्विंटल प्रतिबंधित थर्माकोल जब्त, निगम की टीम को मिली बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बिहार जा रहे ट्रक से 3.5 क्विंटल प्रतिबंधित थर्माकोल जब्त, निगम की टीम को मिली बड़ी सफलता
Tue, 29 Apr 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:40 AM IST
सार
आगरा नगर निगम की टीम ने बिहार जा रहे 3.5 क्विंटल प्रतिबंधित थर्माकोल को जब्त किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्लास्टिक और थर्माकोल पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के तहत की गई।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा नगर निगम ने गुजरात से बिहार जा रहे एक ट्रक से 3.5 क्विंटल थर्माकोल (पॉली स्टाइरीन) जब्त किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्लास्टिक और थर्माकोल पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के तहत की गई।
विज्ञापन
प्रवर्तन प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम को एक संदिग्ध ट्रक के बारे में सूचना मिली, जो गुजरात से बिहार जा रहा था। ट्रक में प्रतिबंधित थर्माकोल भरा हुआ है, जिसका उपयोग होटल्स और ढाबों में किया जाना था। एक दिन पहले भी नगर निगम ने 6 टन सिंगल-यूज़ प्लास्टिक जब्त किया था। दोनों मामलों में कुल 1.75 लाख रुपये का जुर्माना ट्रक मालिक से लिया गया है। प्लास्टिक और पॉलीथिन गाय की मृत्यु का कारण बन रही हैं। इनके कारण नालों का प्रवाह भी अवरुद्ध हो रहा है।