फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   253 couples will be tied in mass marriage

Agra News: 253 जोड़े बंधेंगे सामूहिक विवाह बंधन में

Sun, 27 Nov 2022 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
253 couples will be tied in mass marriage
कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 253 जोड़े कल सामूहिक विवाह बंधन में बंधेंगे। शासन से बजट मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चार स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 253 आवेदन मिले हैं। इसमें सोरों व कासगंज के 126 जोड़ों, सिढ़पुरा के 25 जोड़ों, पटियाली, गंजडुंडवारा, मोहनपुर के 49 जोड़ों, अमांपुर एवं सहावर के 53 जोड़ों को पंजीकृत किया गया है। कासगंज में नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी सोरों, सहायक नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी कासगंज, पर्यवेक्षक जिला विकास अधिकारी, सिढ़्पुरा में नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी सिढ़पुरा, पर्यवेक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पटियाली में नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी पटियाली गंजडुंडवारा, सहायक नोडल अधिकारी सहायक विकास अधिकारी, पर्यवेक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक, सहावर में नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी सहावर, सहायक नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी अमांपुर, पर्यवेक्षक जिला कृषि अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत ये मिलेंगे लाभ
कन्या के खाते में 35 हजार रुपये
विवाह संस्कार में उपहार के लिए 10 हजार रुपये
कार्यक्रम आयोजन पर व्यय 6 हजार रुपये
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 29 नवंबर को जिले में चार स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। - सुधीर पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed