{"_id":"6a6a4e7bfbf00246bd0b2c37","slug":"250-backward-schools-in-apaar-id-have-two-days-grace-period-otherwise-action-will-be-taken-to-withdraw-recognition-agra-news-c-364-1-ag11024-132215-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अपार आईडी में पिछड़े 250 स्कूलों को दो दिन की मोहलत, नहीं तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अपार आईडी में पिछड़े 250 स्कूलों को दो दिन की मोहलत, नहीं तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई
विज्ञापन
आगरा। जिले में विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट कराने के काम में लापरवाही बरतने वाले करीब 250 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। जहां काम सबसे अधिक लंबित है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने इन विद्यालयों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि जनपद के जिन विद्यालयों में सर्वाधिक अपार आईडी लंबित हैं, उन्हें दो दिन के भीतर यह कार्य पूरा करना होगा। निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित विद्यालय का यू-डायस कोड बंद करने के साथ ही विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की ओर से लगातार विद्यालयों को विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की आईडी लंबित मिलने पर विभाग ने अब सख्ती शुरू कर दी है। बीएसए ने विद्यालय संचालकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं। दो दिन बाद विभाग की ओर से प्रगति की समीक्षा की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 85 स्कूलों में विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है, जो अपार आईडी जनरेट कराने में स्कूल पीछे अधिक रहे।