{"_id":"60a8c3515699cf79d23fb47e","slug":"238-village-heads-will-be-able-to-take-oath-in-mainpuri-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण: इस जिले के 549 ग्राम प्रधानों में से केवल 238 ही ले पाएंगे शपथ, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण: इस जिले के 549 ग्राम प्रधानों में से केवल 238 ही ले पाएंगे शपथ, यह है वजह
Sat, 22 May 2021 02:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 May 2021 02:11 PM IST
सार
जिले के केवल 238 ग्राम प्रधान ही पद की शपथ ले पाएंगे। बाकी प्रधानों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूर्ण न होने से ये समस्या आ रही है। पंचायत राज विभाग ने शासन को इसका डाटा भेज दिया है।
विज्ञापन
मैनपुरी: ग्राम पंचायत सराय मुगलपुर की नवनिर्वाचित प्रधान संगीता शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जिले में दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद 549 ग्राम पंचायतों में विजेता प्रधानों की घोषणा कर दी गई थी। इसमें से कुरावली ब्लॉक के गांव नगला ऊसर की प्रधान पिंकी देवी की मृत्यु के बाद अब 548 ग्राम प्रधान बचे हैं। अब इनकी शपथ कराई जानी है। लेकिन विजयी होने के बाद भी केवल 238 ग्राम प्रधान ही शपथ ले पाएंगे।
दरअसल ग्राम पंचायत के संगठन के लिए प्रधान के अलावा कम से कम ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के सापेक्ष दो तिहाई सदस्य निर्वाचित होना अनिवार्य हैं। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के पद आधे से अधिक पद खाली होने के कारण 311 ग्राम पंचायत असंगठित रह गई हैं।

इन ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे और न ही उन्हें विकास कार्य कराने के अधिकार मिलेंगे। बाद में चुनाव आयोग के आदेश पर सदस्यों के चुनाव के बाद इन ग्राम पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण हो सकेगी।
विज्ञापन
3311 पंचायत सदस्यों का ही हुआ है चुनाव
जिले की 549 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 6967 पद हैं। इन पदों के सापेक्ष केवल 3311 पदों पर ही सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बाकी के 3656 पद खाली हैं। इन पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया था। इसी के कारण ये पद खाली रह गए हैं।
ब्लॉकवार संगठित और असंगठित ग्राम पंचायतें
ब्लॉक का नाम गठित पंचायतें अगठित पंचायतें
- मैनपुरी 27 21
- कुरावली 24 40
- करहल 33 32
- बरनाहल 18 40
- जागीर 24 13
- बेवर 31 56
- सुल्तानगंज 33 38
- किशनी 23 39
- घिरोर 25 32
- कुल 238 311
जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचित न होने से 311 ग्राम पंचायत असंगठित हैं। जिले की कुल 549 ग्राम पंचायतों में से केवल 238 ग्राम पंचायतें ही गठित हो सकी हैं। इन ग्राम पंचायत के प्रधान ही शपथ ले सकेंगे।