फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सात साल पहले बने छटीकरा-राल पुल में आई दरार

सात साल पहले बने छटीकरा-राल पुल में आई दरार

Wed, 01 May 2019 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सात साल पहले बने छटीकरा-राल पुल में आई दरार
छटीकरा राल पुल। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। महज सात साल पहले बने छटीकरा-राल पुल में अभी से दरार आने लगी हैं। यह दरारें खुद पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण के दौरान देखीं। भले ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इन्हें मामूली बता रहे हैं, लेकिन इसमें तत्काल सुधार कराने जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर केके राठौर और अधीक्षण अभियंता योगेश पवार ने जनपद के सभी बड़े पुलों का स्थानीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसमें आठ पुल पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत हैं।
विज्ञापन
br>
बाकी दो पुल मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार कराए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के आठ पुलों के निरीक्षण के दौरान छटीकरा-राल पुल में मामूली दरार नजर आई हैं। इसका निर्माण 2012 में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना पर चुरमुरा घाट और कंजौली घाट पर बने पुलों की सड़कों पर गड्ढे मिले हैं। इसके अलावा छावनी रेलवे स्टेशन और जंक्शन रेलवे स्टेशन के मध्य मुर्गा फाटक पुल तथा यमुना पर लक्ष्मीनगर को जाने वाले नवनिर्मित पुल को भी देखा। ये दोनों ही पुल हाल ही में तैयार हुए हैं।


शेरगढ़ पुल और यमुना पुल की सड़क में गड्ढे मिले हैं। निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बताया जाता है कि कई पुलों में गड़बड़ी सामने आई है। यह पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
ये हैं जिले के बड़े पुल -गोकुल बैराज, मुर्गा फाटक, छटीकरा-राल, चुरमुरा घाट, कंजौलीघाट, गोविंद नगर फाटक, वृंदावन सौ फुटा, छाता-शेरगढ़ पुल, वृंदावन-मांट-डांगौली, यमुना पर नया पुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed