फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आंबेेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, लोगों में आक्रोश

आंबेेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, लोगों में आक्रोश

Sun, 23 Dec 2018 06:59 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 23 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
आंबेेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, लोगों में  आक्रोश
मैनपुरी-कुरावली। राजपुर गांव में अराजकतत्व ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उधर, सूचना पुलिस टीम ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। प्रतिमा को सही कराने के साथ ही स्थिति को संभाल लिया। पुलिस ने हरकत करने वाले शराबी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव राजलपुर में सड़क किनारे दिनेश कुमार का घर है। वहीं, पास में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगवाई गई है। पुलिस के अनुसार दिनेश भी अनुसूचित जाति का है, वह शराब पीने का आदी है। शनिवार की शाम करीब चार बजे दिनेश ने शराब के नशे में गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद दिनेश ने देर रात आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव के लिए रवाना हो गई। उधर एसडीएम शिवप्रसाद, सीओ सुरेश बाबू भी पहुंच गए। उधर जानकारी होने के बाद बसपा के अनार सिंह दिवाकर भी पहुंच गए। प्रतिमा को सही कराया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed