{"_id":"5be46d57bdec2269b8463eb1","slug":"21541696855-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जले खुशियों के दीप, मनी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जले खुशियों के दीप, मनी दिवाली
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
जले खुशियों के दीप, मनी दिवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रोशनी के पर्व दिवाली पर बुधवार को खुशियों के दीप रोशन हुए। जिले में उत्साह और उमंग के साथ दीपोत्सव मनाया गया। घर-घर गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। बुधवार रात को आसमान रंगीन आतिशबाजी से सराबोर नजर आया।
बुधवार को सुबह से ही पर्व का उल्लास नजर आया। सुबह से घरों में पूजन-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। शाम को घरों में लोगों ने गणेश-लक्ष्मी का विधिविधान से पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। लोगों ने नए परिधान पहनकर पूजा में भाग लिया। इसके बाद एक-दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। उधर, बच्चों ने पटाखे और आतिशबाजी चलाकर जश्र मनाया।
बाजार में दिखा उल्लास
पर्व का उल्लास बाजार में भी नजर आया। बुधवार सुबह से बाजार में खरीदारी को भीड़ उमड़ पड़ी। जिले भर में पर्व पर 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
मिष्ठान्न विक्रेताओं की हुई चांदी
पर्व पर मिष्ठान्न विक्रेताओं की खूब चांदी हुई।आलम यह रहा कि लोगों को मिठाई खरीदने को काफी इंतजार करना पड़ा। पूजन और एक-दूसरे को गिफ्ट के तौर पर मिठाई देने के लिए लोगों ने जमकर डिब्बे तैयार कराए। जिले भर में मिठाई का लगभग तीन करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
खूब बिके दीये
दिवाली पर मिट्टी के दीपकों की जमकर खरीदारी हुई। वहीं चाइना झालरों और उत्पादों से लोगों ने परहेज किया। बुधवार को दियों के दाम 20 रुपये के 12 से बढ़कर 40 रुपये के 12 तक हो गए।
देर रात तक बिके पटाखे
जिले में दिवाली पर पटाखों का कारोबार भी करोड़ों रुपये का हुआ। हालांकि ज्यादा तेज आवाज वाले पटाखों को लेकर क्रेज कम नजर आया। शहर के सैनिक पड़ाव पर देर रात तक पटाखों की बिक्री हुई।
जमकर बिके फूल और मालाएं
जिले में पूजा के लिए गेंदा के फूल और मालाएं जमकर बिकीं। शहर के मेहता पार्क, घंटाघर और रेलवे रोड पर विक्रेताओं के यहां लोगों की भीड़ नजर आई। इस दौरान फूलों के दाम 70 रुपये किलो से लेकर 90 रुपये किलो तक रहे। लोगों ने घर और दुकानों को फूलों की लढ़ी और माला से सजाया।