फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चौकी प्रभारी से हाथापाई कर पिस्टल लूट ले गए बदमाश

चौकी प्रभारी से हाथापाई कर पिस्टल लूट ले गए बदमाश

Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
चौकी प्रभारी से हाथापाई कर पिस्टल लूट ले गए बदमाश
फिरोजाबाद। औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह से शनिवार रात को अपाचे सवार बदमाशों ने पिस्टल लूट ली। इस दौरान दरोगा की बदमाशों से हाथापाई भी हुई। पिस्टल लूट की खबर होते ही एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी संजय वर्मा ने कई थानों के फोर्स के साथ पूरी रात दबिश दी। पुलिस ने एक बदमाश गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली है, जबकि दो फरार हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर शनिवार को देर रात में थाना दक्षिण औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सफेद अपाचे सवार तीन युवकों को रोका तो वह पुलिस से भिड़ गए। बाइक लूट की होने की जानकारी मिली तो चौकी प्रभारी ने सख्ती दिखाई तो बदमाश दरोगा धर्मपाल से भिड़ गए। बदमाश दरोगा से हाथापाई करते हुए पिस्टल लूटकर भाग गए। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ दक्षिण लोकेंद्र सिंह, उत्तर रवींद्र दुबे, लाइनपार गीता सिंह, रसूलपुर तेज बहादुर सिंह चंदेल, रामगढ़ केपी सिंह, बसई मोहम्मदपुर वीरेंद्र बघेल सहित फोर्स के साथ पूरी रात दबिश दी। गुदाऊं गांव के साथ बीहड़ी इलाके में पुलिस पूरी रात खाक छानती रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह से पुलिस फिर दबिश में जुटी थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया राम सिंह के भट्ठे के पास से थाना लाइनपार के नेपाल सिंह की ठार गुदाऊं निवासी देवेंद को पकड़ा। उसके कब्जे से दरोगा धर्मपाल से लूटी गई एक पिस्टल, नौ कारतूस, लाइनपार के लेबर कॉलोनी निवासी नवेद से लूटी गई अपाचे बाइक बरामद की है। मौका पाकर धर्मपाल के दो साथी शैलेंद्र एवं संजय भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग की मानें तो शनिवार रात करीब साढे़ 12 बजे अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने दरोगा धर्मपाल सिंह से पिस्टल और कारतूस लूटे थे। उनके साथ हाथापाई तक कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पूरी रात जंगल में खाक छानती रही। सुबह होते ही फिर से गांव में दबिश दी।

धर्मपाल से पिस्टल लूटने की घटना को पुलिस पहले तो छिपाती रही। थाना प्रभारी से लेकर पुलिस के अफसरों ने फोन तक नहीं उठाए। पुलिस अधिकारियों को लग रहा था कि पिस्टल लूट की घटना से खाकी की किरकिरी ही होनी है। लेकिन पिस्टल की बरामदगी होने के बाद पुलिस अफसरों ने घटना स्वीकारी।


दरोगा धर्मपाल सिंह से पिस्टल लूटने में शामिल गुदाऊं निवासी शैलेंद्र एवं वासुदेवपुर निवासी संजू उर्फ संजय शातिर बदमाश हैं। पूर्व में भी वे कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। शैलेंद्र का एक भाई वीरेंद्र जेल में बंद है। शैलेंद्र पर करीब 14, संजय पर एक दर्जन मुकदमे हैं।
- राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed