{"_id":"5bcb40e7bdec22693b02329b","slug":"21540047079-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनने के बाद भी सवा लाख बच्चों को नसीब नहीं हुए कढ़ी चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनने के बाद भी सवा लाख बच्चों को नसीब नहीं हुए कढ़ी चावल
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शनिवार को सवा लाख बच्चों का भोजन विद्यालय पहुंचने के बाद भी उन्हें खाने के लिए नसीब नहीं हुआ। जो कुछ स्कूलों में ही बंट सका। बाकी वापस हो गया था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।
इस संदर्भ में 20 और 21 अक्तूबर का सार्वजनिक अवकाश की सूचना शुक्रवार को ही जारी की गई, लेकिन यह तय नहीं हो सका कि इस आदेश के तहत परिषदीय विद्यालय भी बंद रहेंगे। यह उलझन 20 अक्तूबर को प्रात: 8 बजे तक रही। इसके बाद अवकाश की सूचना बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दी। इसी दौरान मिड डे मील का भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था अक्षय पात्र को भी अवगत कराया गया। इससे पहले ही परिषदीय विद्यालयों के करीब सवा लाख बच्चों का भोजन लेकर अक्षय पात्र के वाहन निकल चुके थे। नजदीकी विद्यालयों को भोजन भी पहुंचा दिया गया।
मिड-डे मील जिला समन्वय अतुल पाठक ने बताया कि अवकाश की स्थिति शासन स्तर से ही देरी से स्पष्ट हो सकी थी, इसके चलते अवकाश की सूचना देरी से ही अक्षय पात्र और संबंधित शिक्षाधिकारियों को दी जा सकी। हालांकि वापस लौटे भोजन के उपयोग के संदर्भ में अक्षय पात्र ने कुछ भी नहीं कहा है।